Tata Sky d2h services

Name of Complainant Shakti Prakash Tiwari
Date of ComplaintMay 13, 2020
Name(s) of companies complained against
Category of complaint Electronic Appliances
Permanent link of complaint Right click to copy link
Share your complaint on social media for wider reach
Facebooktwitterredditpinterestlinkedinmail
Text of Complaint by Shakti Prakash Tiwari:

सर,

     मैं टाटा स्काई का उपभोक्ता हूँ, और मेरा सब्सक्राइबर id-1221854399 है ।मैंने अपने setup को दोबारा सेट करने के लिए 9 मई को कंप्लेन किया था ।लेकिन आज जब 13 मई तक कोई नहीं आया मेरे यहाँ सेट करने के लिए तो मैंने एक दूसरे मैकेनिक से पैसा देकर अपना सेट अप बॉक्स सेट कराया । आज मुझे टाटा स्काई के तरफ से फोन आया कि आपका कम्प्लेन कैंसिल हो गया है आप कैंसल नंबर जो आपके पास मैसेज गया है वो हमें दे दीजिए ।
          जहां इस महामारी में हमारा जिला ग्रीन जोन में है फिर भी इतने दिन /समय (4 दिन) तक हमारा tv बन्द पड़ा था वो भी टाटा स्काई के लापरवाही और समय से सर्विस ना देने के कारण ।
         लॉक डॉउन में जब पूरा परिवार घर पर हो तो समय व्यतीत करने का एक मात्र जरिया tv ही होता है जो मेरे पास टाटा स्काई के लापरवाही के वजह से  नही था ।
             क्यों नही मैं टाटा स्काई के द्वारा दी गई इस मानसिक प्रताड़ना पर आपके ऊपर उपभोक्ता फोरम में कम्प्लेन करूँ ? जिस कम्पनी के साथ TATA का नाम जुड़ा हो हम सब पूरे विश्वास के साथ आंख बंद कर उसके साथ जुड़ जाते है । लेकिन आप लोग टाटा का नाम खराब कर रहे है ।

Image Uploaded by Shakti Prakash Tiwari:

Tata Sky d2h services

2 thoughts on “Tata Sky d2h services”

  1. Hi, we have raised a service request. Rest assured, you will hear from us soon. Never miss your favorite shows. You can watch TV on the Tata Sky Mobile app or on https://watch.tatasky.com at no extra cost. Download the app from Google Play/App Store.

  2. We hope your concern has been addressed. Let us know if you require further assistance, we will be glad to help!

Comments are closed.