| Name of Complainant | |
| Date of Complaint | October 10, 2022 |
| Name(s) of companies complained against | Hugo loan |
| Category of complaint | Cyber Crime |
| Permanent link of complaint | Right click to copy link |
| Share your complaint on social media for wider reach | |
मैने कुछ दिन पहले hugo loan नामक मोबाइल app से loan सिर्फ चेक किया था,और इन Hugo loan वालों ने सीधा मेरे अकाउंट में 1980 पैसा भेज दिया,जो मुझसे पूछे बिना भेजा गया,और फिर मुझे 1 अक्टूबर को 5 दिन बाद कॉल आता है कि आपने loan लिया था उसका 3600 rs वापस कीजिए, बल्कि मुझे पता तक नहीं था कि इन लोगों ने मेरे अकाउंट में 1980 rs भेजे है,जब मैंने उनसे बात कि तो उनके एक एम्प्लॉय ने मुझसे कहा कि आप मुझे 1620 भेज दीजिए मैं आपका लोन क्लोज कर दूंगा तो मैने उनको 1620 rs भेज दिए तुरंत,
लेकिन उसके 5 दिन बाद 6 अक्टूबर को फिर से कॉल और whatsapp पर कॉल आता है कि आपका लोन का बकाया है उसका 3600 rs pay करो,जब मैंने कहा की मेरा लोन तो क्लोज हो गया था तो बोलते है नहीं आपको 3600 rs pay करना पड़ेंगे बरना मेरे पास आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट है मैं आपके सारे कॉन्टैक्ट पर कॉल और whatsapp पर असलील मैसेज करूंगी,
और उसने मेरी पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट अपने under में ली है,और मुझे भी कल से मेरे whatsapp नंबर पर असलील मैसेज भेज रही है।
और हर रोज अलग अलग नंबर से फोन कॉल आता है और व्हाट्सएप पर मैसेज भी।